AI Baby Version Video : क्या आपने भी इंस्टाग्राम या यूट्यूब शॉर्ट वीडियो पर वो प्यारे-प्यारे बच्चों के वीडियो देखे हैं जहां कोई छोटा बच्चा बिल्कुल बड़ों जैसे या कोई भी अन्य हरकते नए अंदाज़ में बातें कर रहा होता है? या फिर अपने फेवरेट स्टार का “बचपन वाला रूप” डांस करते या फिल्मी डायलॉग बोलते हुए? अरे भाई, बहन ये कोई भी नया फिल्मी जोक्स इफेक्ट नहीं है!

ये है सोशल मीडिया का ताज़ा और ज़बरदस्त ट्रेंड – AI Baby Version Video या ट्रेंडिंग बेबी पॉडकास्ट। और सबसे मज़े की बात? आप भी घर बैठे-बैठे, बिना पैसा खर्च किए, अपना ऐसा ही क्यूट सा लुक में वायरल वीडियो बना सकते हैं! तो देर किस बात की चलिए, स्टेप बाय स्टेप समझते हैं कैसे।
AI Baby Version Video या “बोलता हुआ बच्चा” वीडियो क्या है और कैसे बनाएं?

Simple AI Baby Version Video : इसमें आपकी (या किसी और की) असली फोटो लेकर एआई की मदद से उसे आप एक दो स्टेप में ही बच्चे जैसा बना दिया जाता है, फिर चाहे उस फोटो को हिलता-डुलता अर्थात् (एनिमेटेड) बनाया जाता है। जैसे आप डांस करते हुए, फोन पर किसी से बात करते हुए दिखेंगे, लेकिन बच्चे की शक्ल में! पिछले कुछ महीनों से ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Advance Taking Baby Podcast :इसमें पहले वीडियो को बढ़ाते हुए एक कदम आगे जाते हैं। छोटे से बच्चे जैसा चेहरा तो बनता ही है, साथ ही उसे आपके द्वारा लिखी हुई स्क्रिप्ट (जैसे न्यूज़ बुलेटिन, मोटिवेशनल स्पीच, फनी जोक्स) बोलते हुए दिखाया जाता है! बच्चे का चेहरा, लेकिन आवाज़ पूरी तरह मन चाहा और बातें बिल्कुल गंभीर या मस्ती भरी। ये भी धमाल मचा रहा है।
क्यों हुआ भई इतना क्यों सोचना ? सोचो जरा… एक तो नॉस्टेल्जिया – अपने या किसी स्टार का बचपन वाला रूप देखना किसे अच्छा नहीं लगता? दूसरा, क्यूटनेस भोला सा नन्हा सा गजब का जादू – बच्चे का चेहरा तो प्यारा लगता ही है। तीसरा, टेक्नोलॉजी का कमाल – एआई ने ऐसा करना अब आम लोगों के लिए भी आसान बना दिया है। चौथा, वायरल पोटेंशियल – ऐसे वीडियो मिनटों में अलग अलग सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज पकड़ लेते हैं!
अच्छी खबर तो यह है कि इन सभी चीजों के लिए आपको कोडिंग या भारी-भरकम सॉफ्टवेयर सीखने की कोई भी आवश्यकता नहीं! बस चाहिए:Simple Baby Version Video
1. आपका एक स्मार्टफोन या लैपटॉप
2. फास्ट इंटरनेट कनेक्शन
3. थोड़ा सा टाइम और कुछ नया अजीब सा क्रिएटिविटी
4. (और हां, थोड़ा सब्र भी… फ्री टूल्स में कभी-कभी समय लगता है)
चलो अब बारी है Create baby photo with ChatGPT से एक फ्रेश- वीडियो बनाने की! हम यहां पर आपको आज दोनों तरीके सिखाएंगे: सिंपल और एडवांस्ड।
तरीका 1: सिंपल सा बेबी वर्जन वीडियो बनाना यानी कि फोटो को बच्चा बनाकर एनिमेट कर देना।
ये तरीका बिल्कुल आसान है और जल्दी हो जाता है।बस दो काम करते हैं पहले किसी भी फोटो को बच्चा बनाओ, फिर उसे हिलता-डुलता या नाचता हुआ बनाओ।
स्टेप 1: अपनी फोटो को बनकर “बचपन में” ले जाओ
फोटो चुनें: एक क्लियर फ्रंट फेस फोटो लो। बैकग्राउंड ठीक हो, लाइटिंग अच्छी हो। धुंधली या साइड फेस वाली फोटो से रिजल्ट खराब आएगा।
एआई टूल चुनें:
ChatGPT AI :सबसे आसान! चैटजीपीटी ऐप खोलो और एक ✉️ से अपना अकाउंट बनाओ। उसके बाद, “Image Generation with DALL ·E” फीचर पर जाओ। अपनी फोटो save करो।

Microsoft Designer – इस ऐप को खोलो एक अकाउंट बनाओ। आपको बता दें इसके लिए पैसे नहीं लगेंगे। साइट खोलो, “Image Creator” पर जाओ, फोटो save करो।
Remini ऐप :बहुत हर पॉपुलर। इस ऐप save करो, “AI Avatars” या “Baby Face” जैसा ऑप्शन ढूंढो। और अपनी बच्चे वाली फोटो बनाओ।
Bing Image Creator -): यह भी एक शानदार और फ्री में अच्छे नतीजे देने लायक टूल है।
इन सभी टूल में से किसी भी टूल में जाकर फोटो डालो और कुछ प्रॉम्प्ट लिखो । क्यों कि सिर्फ फोटो save करने से काम नहीं चलेगा। इंग्लिश में कुछ ऐसा लिखो:
“Transform this person into a cute baby version, but keep their original clothes, hairstyle, and background exactly the same. Only age down the face realistically.”

(हिंदी अनुवाद: “इस व्यक्ति को एक प्यारे बच्चे के रूप में बदलो, लेकिन उनके मूल कपड़े, हेयरस्टाइल और बैकग्राउंड को बिल्कुल वैसा ही रहने दो। केवल चेहरे को यथार्थवादी तरीके से बच्चा बनाओ।”)
जब फोटो बनकर आ जाए तो उसके बाद आप उस फोटो को सेव करो: एआई कुछ ऑप्शन्स देगा। जो सबसे बेहतर और असली जैसा लगे, उसे save कर लो। हो गया काम! अब आपकी फोटो का बेबी वर्जन तैयार है।
स्टेप 2: बेबी फोटो को जिंदा करो! (एनिमेटेड वीडियो बनाना)
अब इस स्टैटिक बेबी फोटो को हिलता-डुलता, डांस करता या बात करता हुआ बनाना है। इसके लिए इन सभी टूल में से किसी एक का इस्तेमाल करें:
Hedra ):बेबी फोटो को हिलता-डुलता बनाने के लिए सबसे बेहतर इसी काम के लिए है। साइट पर जाओ और ईमेल से एक अकाउंट बनाओ। अपनी बनी हुई बेबी फोटो को डालो। और वहां प्रॉम्प्ट में बताओ क्या करवाना है: हिंदी या इंग्लिश में लिखो कि बेबी वर्जन क्या कर रहा है। जैसे:
“Dancing happily at a party”
“Talking on a mobile phone”
“Acting out Shah Rukh Khan’s pose from Dilwale Dulhania Le Jayenge”
“Giving a motivational speech”
बोनस टिप (रियलिस्टिक ऑडियो के लिए): अगर आप किसी फेमस डायलॉग या सॉन्ग की नकल करवा रहे हैं, तो उसका ऑडियो क्लिप भी डाल सकते हैं। Hedra उस ऑडियो के हिसाब से बेबी के मुंह और एक्सप्रेशन को हिलाएगा, जिससे वीडियो बिल्कुल रियल लगेगा!
जेनरेट करो और save करो:”Generate” बटन दबाओ और जब वीडियो तैयार हो जाएं तो वीडियो save कर लो। उसके बाद आपका सिंपल बेबी एआई वीडियो तैयार है शेयर करने के लिए।
तरीका 2: एडवांस्ड टॉकिंग बेबी पॉडकास्ट वीडियो बनाना (बोलता हुआ बच्चा!)
यहां और सभी के तुलना में थोड़ा ज्यादा काम है, लेकिन नतीजा बेहद शानदार और वायरल होने वाला होता है! इसमें आप बच्चे को अपनी मर्ज़ी की बात बुलवा सकते हैं।
स्टेप 1: स्क्रिप्ट तैयार करो – क्या बुलवाओगे बच्चे से?

20-30 सेकंड की कोई छोटी सी, क्रिस्प स्क्रिप्ट लिखो। कुछ आइडियाज़:
फनी जोक्स/रोस्ट:ट्रेंडिंग मीम्स जैसे “दिल्ली की लालकिला”, “पापा का पैसा” पर।
मोटिवेशनल क्वोट्स: “हार नहीं मानूंगा!” जैसे शॉर्ट बूस्टर।
मॉक न्यूज़ बुलेटिन: “आज का मुख्य समाचार… बिल्ली ने कुत्ते को पेड़ पर चढ़ा दिया!”
फेमस डायलॉग्स:बॉलीवुड/हॉलीवुड के मशहूर डायलॉग्स।
पर्सनल मैसेज: किसी दोस्त को जन्मदिन की शुभकामना
टिप: स्क्रिप्ट सिंपल और आसान शब्दों में लिखो। ज्यादा लंबी न हो तो और अच्छा है।
View this post on Instagram
स्टेप 2: फिर से बनाओ बेबी फेस (चेहरा बच्चा बनाना)
वही टूल्स इस्तेमाल करो जो हमने सबसे पहले वाले तरीका 1 के स्टेप 1 में बताए: ChatGPT, Microsoft Designer, Remini ऐप, या Bing Image Creator.
उसी तरह का क्लियर और फ्रेश फोटो डालो और प्रॉम्प्ट देकर बेबी वर्जन बनवाओ। फिर उसे सेव कर लो।
स्टेप 3: बच्चे जैसी आवाज़ पैदा करो (क्यूट किड वॉइस जनरेट करना)
यहां जादू करने वाले शानदार टूल्स के बारे में बता रहे हैं जो कि नीचे दिए गए हैं:-
ElevenLabs : यह बहुत ही फेमस और सबसे नेचुरल आवाज़ें बनाने वाला टूल है। बच्चे जैसी आवाज़ पैदा करने के लिए यहां पर सबसे पहले अकाउंट बनाओ। “Speech Synthesis” में जाओ। अपनी स्क्रिप्ट इंग्लिश में पेस्ट करो। वॉइस सेलेक्ट करो – “Child” या “Young Boy/Girl” ढूंढो। सेटिंग्स में “Stability” और “Similarity” एडजस्ट करके बच्चे जैसा साउंड पाओ। “Generate” करके उस ऑडियो को save कर लो।
FakeYou : फेमस किरदारों की आवाज़ की नकल कर सकता है। सर्च बार में “child voice” या “baby voice” टाइप करो। अपनी स्क्रिप्ट डालो, जेनरेट करो, save करो।
Speechify : अच्छे टेक्स्ट-टू-स्पीच ऑप्शन देता है। चाइल्ड वॉइस सेलेक्ट करें।
स्टेप 4: फोटो को बोलते हुए दिखाओ! (सिंक्ड टॉकिंग एवेटार बनाना)
अब आपके पास दो चीज़ें हैं: बेबी वर्जन फोटो और बच्चे जैसी आवाज़ वाला ऑडियो। इन्हें जोड़कर जिंदा करने का वक्त आ गया!
बेस्ट टूल:
D-ID – : इस टूल का use सबसे ज्यादा होता है क्यों कि इसपर सबसे अच्छे रिजल्ट मिलते हैं। सबसे पहले अकाउंट बनाओ। “Create Video” चुनो। अपनी बेबी फोटो सेव करो। फिर जेनरेट किया हुआ ऑडियो फाइल save करो। और “Generate Video” दबाओ। थोड़ा इंतज़ार करो। और वीडियो को save कर लो। देखो कैसे आपका बेबी एवेटार हिलते हुए होंठों के साथ आपकी स्क्रिप्ट बोल रहा है!
HeyGen ): यह भी बहुत अच्छा है, और ज्यादातर लोग इसका उपयोग करते हैं थोड़ा महंगा हो सकता है। काम D-ID जैसा ही है।
CapCut का “AI Avatar”:फ्री में अच्छा ऑप्शन। CapCut खोलो, “AI Avatar” ढूंढो। फोटो save करो और स्क्रिप्ट टाइप करो/ऑडियो save करो।
स्टेप 5: आखिरी पॉलिश लगाओ (वीडियो एडिटिंग)
अब आपके पास बेसिक टॉकिंग बेबी वीडियो तैयार है। इसे और भी एंगेजिंग बनाने के लिए थोड़ी एडिटिंग कर लो:
टूल्स:
CapCut : बिल्कुल आसान। वीडियो इम्पोर्ट करो। टाइटल/टेक्स्ट ऐड करो (जैसे वीडियो का टॉपिक, फनी कैप्शन)। बैकग्राउंड में हल्का सा म्यूजिक ऐड करो (कॉपीराइट फ्री म्यूजिक यूज करें! CapCut के पास स्टॉक है)। थोड़े स्टिकर्स, ट्रांज़िशन डाल सकते हो। फाइनल वीडियो एक्सपोर्ट कर लो।
VN Video Editor / Canva Video : ये भी आसानी से ये सब फीचर्स दे देते हैं।
और… हो गया तैयार! आपका खुद का बनाया हुआ ट्रेंडिंग बेबी एआई वीडियो या पॉडकास्ट अब सोशल मीडिया पर धूम मचाने को तैयार है।
फ्री या प्रीमियम? टूल्स के बारे में ज़रूरी बातें

फ्री में काम चल जाएगा?
हां! ChatGPT, Microsoft Designer, Bing Image Creator, Remini , CapCut, VN Editor – इनमें फ्री फीचर्स काफी हैं। D-ID, ElevenLabs, HeyGen जैसे टूल्स फ्री ट्रायल या लिमिटेड फ्री क्रेडिट्स भी देते हैं। शुरुआत फ्री से ही करो।
प्रीमियम क्यों करें?
अगर आपको बार-बार, जल्दी, और हाई क्वालिटी रिजल्ट चाहिए (जैसे HD वीडियो, नो वॉटरमार्क, ज्यादा क्रिएटिव कंट्रोल), तो प्रीमियम प्लान्स लेने पड़ सकते हैं। जब फ्री लिमिट खत्म हो या क्वालिटी से कंप्रोमाइज न करना हो तब सोचो।
नए टूल्स आते रहते हैं: एआई की दुनिया तेज़ी से बदलती है। Pika Labs, Runway ML, Pika Art जैसे नए टूल्स भी ट्राई कर सकते हो।
सेलेब्रिटीज का मज़ा और आपके लिए मौका!
इस ट्रेंड में सिर्फ आम लोग ही नहीं, बल्कि इंस्टाग्रामर्स, यूट्यूबर्स और छोटे-बड़े सेलिब्रिटीज भी कूद पड़े हैं! लोग वीर कोहली, आलिया भट्ट, मोदी जी या इंटरनेट के फेमस चेहरों का बेबी वर्जन वीडियो बनाकर उन्हें टैग कर रहे हैं। कई बार तो वो खुद शेयर भी कर देते हैं! इससे ट्रेंड को और बढ़ावा मिला है।Viral AI Baby Podcast Video
अगर आप क्रिएटिव हैं, तो ये ट्रेंड आपके लिए सोशल मीडिया पर फॉलोअर्स बढ़ाने और पैसे कमाने का भी गोल्डन चांस हो सकता है!कैसे?
1. यूट्यूब शॉर्ट्स / इंस्टा रील्स: यूनिक और ट्रेंडिंग कंटेंट पोस्ट करो। व्यूज बढ़ेंगे।
2. फ्रीलांस सर्विस:लोगों के लिए उनका पर्सनलाइज्ड बेबी एआई वीडियो बनाकर चार्ज करो (Fiverr, Instagram DM)।
3. मार्केटिंग:छोटे बिज़नेस अपने प्रोडक्ट्स का प्रमोशन इस क्यूट स्टाइल में करवा सकते हैं।
इन बातों का रखें खास ख्याल (जरूरी चेतावनी!)
1. फोटो क्वालिटी: घटिया डालोगे तो गंदगी ही निकलेगी! क्लियर, हाई-रेस फोटो ही इस्तेमाल करो।
2. प्रॉम्प्ट पावर: एआई को जितना क्लियर और डिटेल में बताओगे, रिजल्ट उतना ही शानदार आएगा। धैर्य रखो, एक बार में परफेक्ट न आए तो प्रॉम्प्ट ठीक करके दोबारा ट्राई करो।Trending Viral AI Baby Podcast Video
3. प्राइवेसी और कॉपीराइट – सबसे जरूरी!: बिना परमिशन किसी की फोटो इस्तेमाल मत करो! खासकर किसी और का बेबी वर्जन वीडियो बनाकर पोस्ट करना गलत है। उनकी स्पष्ट अनुमति लो।
सेलिब्रिटीज के साथ सावधानी:उनका वीडियो बनाना तो ट्रेंड में है, लेकिन नेगेटिव या मजाक उड़ाने वाला कंटेंट पोस्ट करने से बचो। कॉपीराइट स्ट्राइक लग सकती है।
कॉपीराइटेड म्यूजिक/ऑडियो: वीडियो में बैकग्राउंड म्यूजिक डालते वक्त सुनिश्चित करो कि वो रॉयल्टी-फ्री / कॉपीराइट फ्री हो। CapCut, YouTube ऑडियो लाइब्रेरी जैसे सोर्सेस से स्टॉक म्यूजिक यूज करो। फेमस सॉन्ग्स का बिना परमिशन इस्तेमाल न करो।
पर्सनल डेटा: किसी के भी निजी जानकारी (फोन नंबर, एड्रेस) वाली स्क्रिप्ट न बनाओ।
तो फिर किस बात का इंतज़ार? आज ही अपना फेवरेट फोटो चुनो, ये गाइड खोलो, और अपना पहला Baby AI Video Generator एआई वीडियो बनाना शुरू कर दो! यकीन मानो, जब आपका खुद का बचपन वाला रूप स्क्रीन पर बातें करता या डांस करता नज़र आएगा, तो मज़ा आ जाएगा। और हां, शेयर जरूर करना अपना मास्टरपीस… कौन जाने, अगला वायरल स्टार आप ही बन जाओ! हैप्पी क्रिएटिंग!
- और पढ़ें DeepSeek-R1 AI से 2025 में पैसे कैसे कमाएं? पूरी देसी गाइड – क्या करना होगा, कैसे करें, कितना कमा सकते हैं?
- 2025 में AI से हर महीने का ₹1 लाख कैसे कमाएं? जानिए 10 ज़बरदस्त टूल्स और स्टेप-बाय-स्टेप स्ट्रैटेजी!
- Mind Control Device क्या है: BCI अब सोचिए और कंप्यूटर चलाइए: जानिए कैसे ये नई तकनीक पढ़ती है दिमाग की बातें
Related Posts:
Free AI Video Editing Tools:एडिटिंग टूल्स से अपने वीडियो को प्रोफेशनल चुटकी में बनाए इन टॉप 10 फ्री ...
AI tools for social media growth: 8 AI टूल्स जो आपके सोशल मीडिया ग्रोथ को 10X बढ़ा सकते हैं
Free AI Spaces टूल से बनाएं ब्रांडेड कपड़े पहने हुए अपनी तस्वीर, फोटो में दिखेंगी smart और मन चाहा w...
YouTube Shorts के लिए 9 बेहतरीन AI टूल्स जिनसे आप बना सकते हैं आसानी से शानदार वीडियो
Best AI Image Generator: 2025 के टॉप 12 AI फोटो जनरेटिंग टूल्स: अब आपकी कल्पना बन सकती है हकीकत
2025 में AI से हर महीने का ₹1 लाख कैसे कमाएं? जानिए 10 ज़बरदस्त टूल्स और स्टेप-बाय-स्टेप स्ट्रैटेजी!
सुपर कम्प्यूटर को पीछे छोड़ने वाला Google Willow Chip क्या है: UPSC के लिए क्या है महत्व, कीमत, लॉन्...
DeepSeek-R1 AI से 2025 में पैसे कैसे कमाएं? पूरी देसी गाइड - क्या करना होगा, कैसे करें, कितना कमा सक...

Katyani Singh
Founder & Writer | Tech Storyteller | Blogger at ABPPost.com, एक BHU ग्रेजुएट और मैकेनिकल इंजीनियर,यू ट्यूबर । अब फुल-टाइम ब्लॉगर, जिनका मकसद है टेक्नोलॉजी को आसान भाषा में हर किसी तक पहुँचाना।
मंत्र: “Essential Tech for Every Life”
ईमेल करें |




